भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता का रेणुकूट में भव्य स्वागत
(आदित्य सोनी)
रेणुकूट (सोनभद्र)। नगर में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदरणीय नंदलाल गुप्ता जी के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। हरिराम शाह छवि, मण्डल अध्यक्ष रेणुकूट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया तथा अबीर-गुलाल लगाकर हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री गुप्ता के नेतृत्व की सराहना की और पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में उनके योगदान की प्रशंसा की। नगर में उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
स्वागत समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के जयघोष किए, जिससे पूरा माहौल जोश और ऊर्जा से भर गया।
जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कई प्रमुख भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
