बच्चों के भविष्य से खिलवाड़: कक्षा 5 के छात्र को परीक्षा से किया वंचित
*”शिक्षा के अधिकार पर प्रहार! फीस न होने पर कक्षा 5 के 8 छात्रों को परीक्षा से वंचित किया गया, अभिभावकों में आक्रोश”*
*”शिक्षा का अधिकार छीना, फीस के लिए बच्चों को परीक्षा से रोका गया।”*
(आदित्य सोनी)
पिपरी (सोनभद्र)। दिन सोमवार 24 मार्च 2025 को स्थानीय तुर्रा बाजार स्थित सुंदरलाल आदर्श बल विद्या मंदिर में सोमवार, 23 मार्च को कक्षा 5 के एक छात्र को परीक्षा देने से रोक दिया गया। विद्यालय प्रबंधन का कहना था कि छात्र की फीस जमा नहीं हुई है, इसलिए उसे परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया।
गौरतलब है कि कक्षा 5 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आती है, जहां सभी बच्चों के लिए परीक्षा देना अनिवार्य होता है। इसके बावजूद विद्यालय प्रशासन ने छात्र को विज्ञान विषय की परीक्षा से वंचित कर दिया और परिजनों से साफ कहा कि पहले फीस जमा करें, तभी परीक्षा देने दिया जाएगा।

रोते हुए घर लौटा बच्चा, परिजनों ने जताया विरोध
परीक्षा से वंचित छात्र जब घर लौटा तो उसने रोते हुए अपने परिजनों को पूरी बात बताई। जब अभिभावक विद्यालय पहुंचे और प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया, तो विद्यालय प्रशासन ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और बातचीत से इनकार कर दिया।
छात्र ने जानकारी दी कि उसके अलावा 8 और बच्चों को भी परीक्षा देने से रोका गया।
अभिभावकों ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग
