ग्रासिम इण्डस्ट्रीज केमिकल डिविजन रेनुकूट में 54वां सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी
*”सुरक्षा और स्वस्थ्य विकसित भारत के लिए आत्यावश्यक सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी”*
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
रेनुकूट (सोनभद्र)। ग्रासिम इण्डस्ट्रीज लि० केमिकल डिविजन रेनुकूट में 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन भव्य रूप से किया गया। इस दौरान सुरक्षा के प्रमुख नियमों के बारे में जानकारियां दी गई। इस दौरान मुख्य अतिथि संस्थान के ईकाई प्रमुख मनीष गर्ग द्वारा बताया गया कि अगर कार्य क्षेत्र में सुरक्षा के नियमों का पालन किया जाए तो हम सभी उसे सेफ्टी कल्चर के रूप में परिवर्तित कर सकते है।
अगर सेफटी सभी के कल्चर में आ जाए तो हम जरूर शून्य दुद्यर्टनाओं के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। संस्थान के ईकाई प्रमुख एंव संस्थान के सभी फंक्शनल हेड द्वारा संयुक्त रूप से सप्ताह भर चलाये गये सुरक्षा सप्ताह समारोह में हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं व उप विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान प्रेम चन्द्र मौर्या व जुगराज सिंह भदौरिया (हेड संरक्षा विभाग) द्वारा संस्थान के सभी फंक्शनल हेड को सम्मानित किया गया साथ ही जासिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेनुकूट के ईकाई प्रमुख मनीष गर्ग व सभी फक्शंजल हेड द्वारा सभी विजेता कर्मचारियों को को पुरस्कृत किया गया।

कार्यकस के दौरान राजन पाठक फंक्शनल हेड टेक्निकल, विकास माहेश्वरी-फंक्शनल हेड फाइनेन्स एंव कामर्शियल, राजीव दुबे फंक्शनल हेड एच०आर०, राकेश कुमार सिंह फक्शनल हेड (वैप) तथा विवेक गुप्ता फंक्शनल हेड (पावर प्लान्ट) द्वारा कमवार रूप से सुरक्षा के नियमों की जानकारिया दी गयी।
