हिंडाल्को में करप्शन पर बड़ी कार्रवाई, यूनियन नेता बीएन सिंह कार्यमुक्त

0
IMG-20241119-WA0023

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

रेनुकूट (सोनभद्र)। दिन गुरुवार 05 जून 2025 को

हिंडाल्को प्रबंधन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा फैसला लिया है। हाल ही में सामने आए “नौकरी के बदले पैसे” मामले में यूनियन नेता बीएन सिंह को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, बीएन सिंह पर गंभीर आरोप थे कि वे भर्ती प्रक्रिया में पैसे की लेनदेन में संलिप्त थे। इस मामले की जांच के बाद कंपनी प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवाओं से मुक्त कर दिया।

यह कार्रवाई क्लस्टर हेड समीर नायक और मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह के नेतृत्व में की गई, जिन्होंने साफ संकेत दिया है कि हिंडाल्को में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार और अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह कोई भी व्यक्ति क्यों न हो।

? और भी खुलासे संभव

विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो इस कार्रवाई के बाद कंपनी के भीतर भ्रष्टाचार में संलिप्त अन्य लोगों पर भी शिकंजा कस सकता है। आने वाले दिनों में और भी नाम सामने आ सकते हैं जो ट्रांसफर, पोस्टिंग और अन्य प्रक्रियाओं में गड़बड़ियों में शामिल रहे हैं।

? कंपनी की सख्ती – नैतिकता से कोई समझौता नहीं

हिंडाल्को प्रबंधन का यह कदम संस्था की पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह फैसला न केवल एक बड़ा उदाहरण है बल्कि आने वाले समय में आंतरिक व्यवस्था को भी मजबूत करने वाला साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!