कुसमहा में विराट दंगल का हुआ आयोजन
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
म्योरपुर (सोनभद्र)। दिन शनिवार 16 अगस्त 2025 को विकास खंड म्योरपुर के कुसुम्हा गांव में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाज सेवी संजय कुमार गोंड ध्रुवी मुख्य अतिथि के सानिध्य में विराट कुश्ती का आयोजन किया गया। कुश्ती में दर्जनों पहलवानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुश्ती देखने के लिए सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। पहलवानों ने अपने दांव पेंच से लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया। दंगल का मेन इवेंट खजुरी निवासी सोनू गुप्ता व किरवानी निवासी फारुख के बीच हुआ जो बराबरी पर रहा। ओभरहाल सोनू गुप्ता को विजेता घोषित कर मुख्य अतिथि संजय गोंड ध्रुव द्वारा ईनाम रेंजर साइकिल प्रदान किया गया और। प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुद्धी विधान सभा प्रभारी बसपा संजय सिंह धुर्वे ने ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया।
संजय सिंह ने इस मौके पर स्वतंत्रता दिवस पर देश की आजादी में कुर्बान होने वाले वीरों को याद किया। सुरक्षा व्यवस्था में दारोगा राजेश मय फोर्स डटे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष संदीप कुमार ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान उदय, सीता राम, बसपा पदाधिकारी रामविचार गौतम, रमाशंकर गौतम, सेकरॉर अहमद, चंद्रशेखर, देवसाय उरेती, वकील अहमद, हरे कृष्णा, रमेश कुमार, निखिल, संदीप कुमार, बाबूराम प्रजापति, मुखदेव, रामसुभग, गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के जवाहर गोंड सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।
