पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण, दी शुभकामनाएं

0
IMG-20250816-WA0024

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

सोनभद्र। दिन शुक्रवार 15 अगस्त 2025 को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन, सोनभद्र स्थित क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगान की धुन के साथ आजादी के वीर सपूतों को नमन किया गया और स्वतंत्रता संग्राम के स्वर्णिम क्षणों को याद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई तथा उन्हें पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी को उपहार और मिष्ठान वितरित किए गए।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस परिवार सहित समस्त जनपदवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

जनपद के समस्त थानों, चौकियों व कार्यालयों पर भी ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया तथा एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!