इस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने रेणुकूट में मनाया ध्यानाकर्षण दिवस

0
IMG-20250816-WA0031

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन शनिवार 16 अगस्त 2025 को इस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (इक्रियू) की रेणुकूट शाखा के तत्वावधान में शुक्रवार को ध्यानाकर्षण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा।

प्रदर्शन के दौरान यूनियन ने अपनी प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें शामिल हैं—

बोनस का भुगतान 7वें वेतन आयोग के आधार पर किया जाए।

चारों नए श्रम कानूनों को वापस लिया जाए।

नई पेंशन योजना (एनपीएस) समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए।

ड्यूटी के 8 घंटे का कड़ाई से पालन किया जाए।

रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25% की बढ़ोतरी की जाए।

रेलवे में आउटसोर्सिंग और निजीकरण पर रोक लगाई जाए।

इस मौके पर यूनियन के केंद्रीय संयुक्त महासचिव प्रवीण कुमार, केंद्रीय कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार, मंडल उपाध्यक्ष सन्तु दास, शाखा अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, शाखा सचिव बबलू कुमार, सहित पदाधिकारी धनंजय कुमार, एस.के. मंडल, रंजीत कुमार, विष्णु देव आदि उपस्थित रहे।

धरना-प्रदर्शन के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी जायज़ मांगों पर जल्द विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!