थाना पिपरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

0
IMG-20250816-WA0035

*चोरी के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से सोने–चाँदी के जेवरात व नकदी बरामद*

(आदित्य सोनी)

पिपरी (सोनभद्र)। दिन शनिवार 16 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अशोक कुमार मीणा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं शीघ्र अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

आज दिनांक 16.08.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0–166/2025, धारा 305 (A) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी गये रुपये व सोना–चाँदी के आभूषण बरामद करते हुए पुलिस टीम ने अभियुक्त मो0 सैफ पुत्र मो0 रफीक, निवासी D-07 के बगल में झोपड़ी नं0-9, वी0आई0पी0 कालोनी तुर्रा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 25 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

बरामदगी का विवरण –

पीली धातु का मंगलसूत्र – 01 नग

नाक की नथुनी – 01 नग

अंगूठी – 02 नग

झुमका – 01 जोड़ा

नाक का नथिया – 01 नग

मांगटीका – 01 नग

कान की झाली – 01 जोड़ा

लॉकेट माला – 01 नग

सफेद धातु विछीया – 05 जोड़ा

बच्चे का कंगन – 01 जोड़ा

पायल – 03 जोड़ा

शेरमुखी अंगूठी – 01 नग

पायजेब – 01 जोड़ा

कटोरी व चम्मच – 01 नग

गिलास – 01 नग

सफेद धातु का सिक्का – 02 नग

सफेद जीउतिया – 02 नग

जनरल मोती की माला – 01 नग

नकदी ₹10 के नोट – 56 नग (कुल ₹560)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –

1. प्र0नि0 सत्येन्द्र कुमार राय, थाना पिपरी

2. उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह, थाना पिपरी

3. हे0का0 संजय कुमार वर्मा, थाना पिपरी

4. हे0का0 महेश कुमार सरोज, थाना पिपरी

5. का0 राम बाबू सोनकर, थाना पिपरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!