थाना पिपरी में शांति समिति की बैठक संपन्न, सभी समुदायों ने ली नशा मुक्ति की शपथ
(आदित्य सोनी)
पिपरी (सोनभद्र)। दिन सोमवार 25 अगस्त 2025 को थाना पिपरी प्रांगण में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी हिंदू समुदाय के विशेष पर्व गणेश महोत्सव, मुस्लिम समुदाय के बारह वफात एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक श्री राय ने सभी समुदायों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाया जाए।
उन्होंने नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत उपस्थित लोगों को नशाखोरी से दूर रहने एवं समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर रेणुकूट चौकी प्रभारी राजेश जी चौबे पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, रेनुकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा, पिपरी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत गुप्ता, बिंदु गिरी, अमरेंद्र सिंह, सभासद नौशाद अंसारी, मुन्ना खान, रियासत अली, रियाज कुरेशी, गणेश पूजा समिति एवं पिपरी सिद्धिविनायक पूजा समिति तुर्रा के पदाधिकारी, मंटू अग्रहरि, दीपक कनौजिया, विशाल वर्मा, आकाश कनौजिया, अनमोल अग्रवाल सहित नगर के वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।