मलिन बस्ती में पुलिस का भ्रमण, नशा के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

0
IMG-20250920-WA0078

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

पिपरी (सोनभद्र)। दिन शनिवार 20 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के दिशा निर्देशन में थाना पिपरी क्षेत्र के मलिन बस्ती में शनिवार की शाम थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय पुलिस बल के साथ भ्रमण पर निकले।

इस दौरान उन्होंने लोगों को नशा करने के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक श्री राय ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जो न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है बल्कि परिवार और समाज पर भी बुरा प्रभाव डालता है।

भ्रमण के दौरान बस्ती में जगह-जगह खड़े लोगों की पुलिस ने तलाशी भी ली और वहां मौजूद युवाओं को स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करते पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने बच्चों को इस बुरी लत से बचाने का प्रयास करें। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। पुलिस बल के साथ चलाए गए इस अभियान से बस्तीवासियों में जागरूकता का संदेश गया और लोग नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!