पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने क्राइम मीटिंग कर दिए कड़े निर्देश

0
IMG-20250920-WA0074

*त्योहारों पर सुरक्षा, महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और साइबर जागरूकता पर रहा जोर*

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

सोनभद्र। दिन शनिवार 20 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आज रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क के सभागार कक्ष में जनपद के राजपत्रित अधिकारियों व कर्मचारियों की क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की मजबूती, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण तथा जनता में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

बैठक के दौरान एसपी ने जिले के सभी अनसुलझे मामलों और लंबित शिकायतों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को इनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों पर विशेष ध्यान देने और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करने के कड़े दिशा-निर्देश भी दिए गए। गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

आगामी शारदीय नवरात्र, रामनवमी सहित अन्य पर्व-त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सुरक्षा रणनीति पर भी चर्चा हुई। साथ ही यातायात व्यवस्था को और सुचारू बनाने, साइबर अपराध रोकथाम, नशा मुक्ति और जन-जागरूकता अभियानों को गति देने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने, जनता के साथ संवाद कायम रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!