त्योहारों, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता को लेकर पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों संग की बैठक

0
IMG-20250920-WA0071

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

सोनभद्र। दिन शनिवार 20 सितंबर 2025 को पुलिस लाइन चुर्क सभागार में आज दिनांक 20 सितम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद के पत्रकार बंधुओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, पशु तस्करी पर नियंत्रण एवं आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहारों के दौरान जनपद में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी तथा इंटेलिजेंस नेटवर्क को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए थाना स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

महिला सुरक्षा के संदर्भ में श्री वर्मा ने बताया कि पिंक पेट्रोलिंग, महिला हेल्प डेस्क एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड को और अधिक सक्रिय किया गया है, ताकि महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध हो सके। वहीं, बढ़ते साइबर अपराधों को ध्यान में रखते हुए साइबर सेल को सुदृढ़ करने एवं व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाने की भी योजना बनाई गई है, ताकि लोग ऑनलाइन ठगी और फ्रॉड से बचाव कर सकें।

पशु तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अंतरजनपदीय सीमाओं पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात भी कही गई।

अंत में पुलिस अधीक्षक ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि वे समाज में शांति, सौहार्द एवं जागरूकता फैलाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मीडिया और पुलिस के संयुक्त प्रयास से एक मजबूत सामाजिक तंत्र तैयार किया जा सकता है, जिससे जनहित में बेहतर परिणाम मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!