दीनदयाल उपाध्याय आजीविका मिशन वार्षिक आयोजन सम्पन्न, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मिला संदेश

0
IMG-20250921-WA0006

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

बभनी (सोनभद्र)। दिन रविवार 21 सितंबर 2025 को ब्लॉक बभनी के कोंगां गांव में शुक्रवार, 20 सितंबर 2025 को दीनदयाल उपाध्याय आजीविका मिशन का वार्षिक आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल (एस) की प्रीति सिंह राजपूत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गौर उपस्थित रहे। इस अवसर पर लगभग 200 से अधिक महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं। मुख्य अतिथि प्रीति सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की कल्पना नारी शक्ति के विकास के बिना अधूरी है।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं, जिनसे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ रही हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि शौचालय योजना से महिलाओं को सुरक्षा मिली, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 80% आवास महिलाओं के नाम पर बने, उज्ज्वला योजना, मातृ वंदना योजना, तथा राजनीति में महिलाओं को 50% आरक्षण जैसे प्रयासों से महिलाएं सशक्त हो रही हैं।
प्रीति सिंह ने कहा कि आज महिलाएं खेती से लेकर आईटी क्षेत्र, ट्रेन संचालन से लेकर हवाई जहाज उड़ाने तक हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी दर्ज करा रही हैं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कोगां सरिता देवी, समूह से मिथिलेश पांडे, ग्राम विकास अधिकारी चारुलता सिंह, बृजभूषण यादव, सरिता शर्मा, रीता चौरसिया, गीता चौधरी, नीतू सिंह, दिनेश गुप्ता, सुधीर साहनी, महेश शर्मा, गोपाल सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!