रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन सोमवार 22 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस औड़ी मोड़ स्थित ओम बजाज शोरूम डीलर द्वारा रेणुकूट के शिवा पार्क में एक नए फेस्टिवल काउंटर का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत रेणुकूट की अध्यक्ष श्रीमती ममता अनिल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विधिवत फीता काटकर आउटलेट का उद्घाटन किया और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।
ग्राहकों को मिलेगी त्वरित सुविधा
नए फेस्टिवल काउंटर के माध्यम से ग्राहकों को वाहनों की बिक्री (Sales), सर्विसिंग और बजाज फाइनेंस की आसान एवं तत्काल सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

इससे क्षेत्र के ग्राहकों को न सिर्फ़ समय की बचत होगी, बल्कि उन्हें त्वरित और बेहतर सेवाएं भी प्राप्त होंगी।
कार्यक्रम में रही गणमान्य लोगों की उपस्थिति
उद्घाटन समारोह में शोरूम प्रबंधक निशांत पांडे ‘गोकुल’, ओम बजाज के मैनेजर संजय तिवारी ‘गुड्डू’, बृज पांडे, रमेश मिश्रा, सोनभद्र हुंडई के मैनेजर फारूक, विनोद राय, भूषण श्रीवास्तव, विक्की शाह, मणिभूषण, क्रिजल सिंह, रामाश्रय राय समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के व्यापारी, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अतिथियों ने दी शुभकामनाएं
अतिथियों ने ओम बजाज के नए आउटलेट की शुरुआत को क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सुविधा बताते हुए कहा कि इससे युवाओं और ग्राहकों को वाहनों की खरीद-फरोख्त और वित्तीय सहायता में आसानी होगी। सभी ने ओम बजाज परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।