पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती : रेणुकूट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि
(आदित्य सोनी)
रेणुकूट (सोनभद्र)। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती रेणुकूट नगर पंचायत में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शक्ति केंद्र रेणुकूट प्रथम के बूथ संख्या 284 पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान बूथ समिति की बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में भाजपा नेता राज वर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके विचारों तथा राष्ट्र निर्माण में किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान की जानकारी साझा की और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष प्रेम शंकर रावत, धर्मेंद्र शर्मा, विद्या प्रसाद, सहदेव सरोज, बलिराम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद
रहे।
