राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित हुए हिंडाल्को रेणुकूट के दिलीप दुबे
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
सोनभद्र। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स) की रजत जयंती स्थापना समारोह का भव्य आयोजन 21 से 24 सितम्बर 2025 तक प्रगति मैदान, भारत मंडपम (नई दिल्ली) में किया गया। इस अवसर पर देशभर से लगभग 1300 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में विशेष रूप से 10 समाजसेवियों को राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मान से अलंकृत किया गया। इनमें उत्तर प्रदेश से हिंडाल्को रेणुकूट के जाने-माने समाजसेवी एवं निफा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे को बेस्ट राज्य अध्यक्ष के रूप में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण द्वारा सम्मानित किया गया।
दिलीप दुबे ने यह सम्मान पूरे उत्तर प्रदेश, रेणुकूट नगरवासियों तथा सिल्वर जुबली समारोह में शामिल सभी साथियों को समर्पित किया। उन्हें यह सम्मान वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड की ओर से समाजसेवा और रक्तदान सेवा में विशेष योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में प्रख्यात लेखक एवं प्रेरक वक्ता शिव खेड़ा, वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड के वाइस प्रेसिडेंट संजय पंजवानी, इंडो रशियन कल्चरल सोसायटी के अध्यक्ष मंगलम दुबे, राष्ट्रीय चेयरमैन प्रीतपाल पन्नू, नेशनल प्रेसिडेंट अश्विनी शेट्टी, नेशनल सेक्रेटरी ब्रह्म स्वरूप सहित जापान, इंग्लैंड और मॉरिशस से आए गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
इस दौरान दिलीप दुबे ने न केवल कार्यक्रम का सफल संचालन किया, बल्कि उत्तर प्रदेश से आए लगभग 200 डेलीगेट्स का नेतृत्व भी किया। सोनभद्र जिले से पांच समाजसेवियों ने इसमें सहभागिता की। इनमें से विकाश शर्मा (मेल) और स्नेहा सिंह को यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्नेहा सिंह को राज्य स्तर पर यह पुरस्कार नगद ₹10,000 की राशि के साथ मिला।

वहीं, निफा सोनभद्र जिलाध्यक्ष अमित चौबे को बेस्ट जिलाध्यक्ष का सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर अमित चौबे और कोऑर्डिनेटर अफसार रजा ने इसे सोनभद्र जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया।
दिलीप दुबे की इस उपलब्धि पर हिंडाल्को परिवार, विशेषकर डाई शॉप विभाग समेत पूरे नगर व जिले में हर्ष की लहर है। हिण्डाल्को अधिकारियों हिमांशु श्रीवास्तव, शैलेन्द्र पांडेय और अमित शर्मा ने दिलीप दुबे व उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी।
