मारवाड़ी युवा मंच काशी ने 90 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
वाराणसी। दिन मंगलवार 23 दिसंबर 2025 को मारवाड़ी युवा मंच काशी की ओर से आज समाजसेवा की एक सराहनीय पहल करते हुए सर्दी से बचाव के लिए 90 गरीब, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया, जहां जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई गई।

कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी युवा मंच काशी के सचिव राज के अग्रवाल, अध्यक्ष पंकज टेकरीवाल एवं सपना टेकरीवाल के करकमलों द्वारा कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य है और मारवाड़ी युवा मंच काशी भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य लगातार करता रहेगा।

कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी और उन्होंने मंच के इस मानवीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और संवेदना का संदेश दिया गया।
