शोक सभा में शामिल होकर व्यक्त की गई संवेदना
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
वाराणसी। विनोद कुमार पाण्डेय पूर्व क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं जिला उपाध्यक्ष (विधि मंच) के पिताजी स्वर्गीय सोमनाथ पाण्डेय जी की तेरहवीं के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
इस अवसर पर एडवोकेट बृजेश पटेल, जिला अध्यक्ष (विधि मंच), एडवोकेट रोशन पटेल जी, जिला मीडिया सचिव, एडवोकेट बृजेश मिश्रा, प्रभु नाथ मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय सोमनाथ पाण्डेय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उपस्थित जनों ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुःख की घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
