गुमशुदा युवती नताशा आगरा से सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा गया

0
IMG-20251230-WA0009

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। थाना पिपरी क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 15 नवंबर 2025 से घर से बिना बताए लापता हुई नताशा (उम्र लगभग 24 वर्ष), पुत्री प्रभु राम, निवासी स्टाफ क्वार्टर, धोबिया टंकी, विश्वकर्मा नगर, रेणुकूट की गुमशुदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा लगातार प्रयास एवं जांच के उपरांत आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 को गुमशुदा नताशा को जनपद आगरा से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के पश्चात नताशा को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
इस प्रकरण में अन्य किसी प्रकार की कार्रवाई अपेक्षित नहीं है। उक्त जानकारी चौकी प्रभारी रेणुकूट, थाना पिपरी संजय सिंह द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!