चैत्र नवरात्रि पर पिपरी के मां अनंत पद्मावती सेवा आश्रम में गूंजी भक्ति, कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ

0
IMG-20260322-WA0008

(आदित्य सोनी)

पिपरी (सोनभद्र)। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर पिपरी स्थित मां अनंत पद्मावती सेवा आश्रम में नौ दिवसीय मां दुर्गा पूजन का शुभारंभ विधिवत कलश स्थापना के साथ किया गया। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिल रही है।

आश्रम के संस्थापक पंडित वीर विक्रम नारायण पांडे गुरुदेव के सानिध्य में पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा सप्तशती का पाठ, हवन, पूजन एवं अर्चन विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ, जिससे पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा।

प्रतिदिन प्रातःकाल मंगला आरती के साथ मां नवदुर्गा की विशेष उपासना की जा रही है। स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना में भाग ले रहे हैं। सुबह से ही आश्रम में भक्तों का तांता लगा रहता है और पूरा वातावरण “जय माता दी” के जयकारों से गूंजायमान बना रहता है।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आश्रम परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे दर्शन-पूजन सुगमता और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय रंग में रंगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!