चैत्र नवरात्रि पर पिपरी में मां काली मंदिर में भव्य जागरण व भंडारा

0
IMG-20260330-WA0015

*27 वर्षों की परंपरा कायम, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु; पुजारी दंपति का हुआ सम्मान*

(आदित्य सोनी)

पिपरी (सोनभद्र)। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर पिपरी स्थित जीआईसी रोड के मां काली मंदिर प्रांगण में विगत 27 वर्षों की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी मां भगवती का भव्य जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन महिला एवं युवा संगठन समिति, मां काली मंदिर द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में सोनभद्र के चर्चित गायक सुशील जौहरी एवं उनकी टीम ने मां भगवती के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। “चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है” जैसे भजनों पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते और भक्ति में लीन नजर आए।
जागरण के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने मां काली मंदिर के पुजारी एवं उनकी धर्मपत्नी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
पूरी रात मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर रहा, जहां भक्तों ने जागरण का भरपूर आनंद उठाते हुए मां भगवती की आराधना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!