कड़े मुकाबले में बृज किशोर गुप्ता बने व्यापार मंडल अध्यक्ष, व्यापारियों में खुशी की लहर

0
IMG-20260412-WA0014

*रोमांचक चुनाव में 651 वोट पाकर दर्ज की जीत, सत्येंद्र यादव रहे दूसरे स्थान पर*

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। स्थानीय व्यापार मंडल चुनाव इस बार बेहद रोमांचक रहा, जिसमें कड़े मुकाबले के बीच बृज किशोर गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। चुनाव प्रक्रिया के दौरान व्यापारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और मतगणना के बाद स्पष्ट अंतर से उनकी जीत तय हो गई।

पांच चरणों में हुई मतगणना के अंतिम दौर (पांचवीं पेटी) में बृज किशोर गुप्ता को 135 वोट प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याशियों में सत्येंद्र यादव को 46, अनूप केसरी को 52, राम जायसवाल को 26, अलाउद्दीन को 37 और सैयद अली को 13 मत मिले।

कुल मतगणना में बृज किशोर गुप्ता ने 651 वोट हासिल कर निर्णायक बढ़त बनाई और विजयी घोषित किए गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्येंद्र यादव को 449 वोट मिले। अन्य उम्मीदवारों में अनूप केसरी को 407, राम जायसवाल को 191, अलाउद्दीन को 179 और सैयद अली को 92 मत प्राप्त हुए।

चुनाव के दौरान व्यापारियों में भारी उत्साह देखने को मिला और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही, जिससे पूरे माहौल में उत्सुकता बनी रही।

परिणाम घोषित होते ही बृज किशोर गुप्ता के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और विजेता को बधाइयां दीं। उनकी इस जीत को व्यापारियों के व्यापक समर्थन और विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र सीओ पिपरी हर्ष पांडे एवं थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौके पर तैनात रहे।

इस अवसर पर अमरेंद्र सिंह, बिंदु गिरी, विजय प्रताप सिंह, राज वर्मा, यतीश सिंह, उमेश सिंह, शुभम केसरी, रियाज कुरैशी, अखिलेश मिश्रा, विजय कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!