रेणुकूट में दक्षिणांचल का पहला सीएनजी पंप शुरू, वाहन चालकों को बड़ी राहत

0
IMG-20260409-WA0015

*मुर्धवा स्थित दुर्गा फिलिंग स्टेशन पर हुआ शुभारंभ, अब नहीं जाना पड़ेगा दूर-दराज—स्वच्छ ईंधन को मिलेगा बढ़ावा*

*मुर्धवा, रेणुकूट में सीएनजी पंप का उद्घाटन करते हुए डीएलसी अर्चना पांडेय व उपस्थित गणमान्य लोग।*

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। नगर क्षेत्र के मुर्धवा स्थित दुर्गा फिलिंग स्टेशन पर गेल (GAIL) द्वारा संचालित सीएनजी पंप का शुभारंभ बुधवार को धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उप श्रमायुक्त कार्यालय से आईं डीएलसी अर्चना पांडेय ने फीता काटकर पंप का उद्घाटन किया और क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण सुविधा की सौगात दी।

इस अवसर पर प्रतिष्ठान से जुड़े निशांत पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सीएनजी पंप जनपद का तीसरा तथा दक्षिणांचल क्षेत्र का पहला पंप है। उन्होंने कहा कि पंप शुरू होने से अब स्थानीय वाहन चालकों को सीएनजी भरवाने के लिए दूर-दराज के इलाकों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

उन्होंने आगे बताया कि सीएनजी एक स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ईंधन है, जिसके उपयोग से प्रदूषण में कमी आएगी। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र में सीएनजी वाहनों के प्रति लोगों का रुझान भी बढ़ेगा और स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहन मिलेगा।

कार्यक्रम में प्रीति पांडे, नीरज शर्मा, मनोज पांडे, निशा सिंह, राजेश सिंह, आशीष मिश्रा, हरिराम शाह, मनीष मिश्रा, हर्ष त्रिपाठी, अजीत गुप्ता, सविता सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने इस नई सुविधा पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!