थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

0
IMG-20231001-WA0013

(आदित्य सोनी)

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय के निर्देशन में अपराध शाखा की एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की सयुंक्त टीम गठित की गयी। इस टीम द्वारा कड़ी मेहनत कर आसूचना संजाल तैयार किया गया, इसी क्रम में दिन रविवार एक अक्टूबर को समय लगभग 06.20 बजे एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बैजू बाबा मन्दिर से थोड़ा आगे वाराणसी कि तरफ वाराणसी- शक्तिनगर मुख्य मार्ग से एक अदद कंटेनर ट्रक संख्या- एचआर 69 सी 6722 से 02 अन्तर्राज्यीय तस्करों को 175 किलोग्राम (01 कुन्तल 75 किलो) गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-560/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि कंटेनर ट्रक संख्या- एचआर 69 सी 6722 से तस्कर उड़ीसा प्रांत से भारी मात्रा में गांजा फरीदाबाद (हरियाणा) लेकर जा रहे है। गठित टीम द्वारा इस सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत चौकी सुकृत के आगे बैजू बाबा मन्दिर के पास वाराणसी- शक्तिनगर मुख्य मार्ग से एक अदद कंटेनर संख्या-एचआर 69 सी 6722 से उड़िसा से वाराणसी की तरफ जा रहे दो अन्तर्राज्यीय तस्करों को प्लास्टिक की दस बोरियों में भरी 175 किलोग्राम (01 कुन्तल 75 किलो) अवैध मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!