होमगार्ड भर्ती परीक्षा में कड़ी निगरानी: डीएम चर्चित गौड़ व एसपी अभिषेक वर्मा का औचक निरीक्षण

0
IMG-20260426-WA0014

*चुर्क परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निष्पक्ष परीक्षा के दिए निर्देश*

(जी.के. मदान आदित्य सोनी)

सोनभद्र। जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रविवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, चुर्क स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर स्थापित कंट्रोल रूम का अवलोकन किया और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वार, सुरक्षा इंतजाम, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की गतिविधियों की गहन समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं शासन के निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मियों को पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र पर तैनात व्यवस्थापकों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी भी ली और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!