तेज धूप और लू के चलते विद्यालयों के समय में बदलाव
*अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा संचालन*
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
सोनभद्र। भीषण गर्मी और लगातार पड़ रही लू को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जय राम सिंह ने जानकारी दी कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों (सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड सहित) के समय में परिवर्तन किया गया है।
उन्होंने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के सभी विद्यालय अब प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।
