लायंस क्लब रेणुकूट का 56वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

0
IMG-20260420-WA0007

*डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अर्पण धर दुबे रहे मुख्य अतिथि, उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सदस्यों का सम्मान*

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। 18 अप्रैल 2026 लायंस क्लब रेणुकूट ने अपना 56वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह, गरिमा और भव्यता के साथ मनाया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अर्पण धर दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ गवर्नर इलेक्ट लायन उदय चांदनी, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-2 लायन श्याम बाबू वर्मा, पूर्व जिला गवर्नर लायन वीरेंद्र गोयल (क्लब के संरक्षक), लायन निधि कुमार तथा लायन जेएन श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा भी संपन्न हुई। क्लब के सचिव एमजेएफ लायन बृजेश जायसवाल ने वर्षभर के सेवा कार्यों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी एक आकर्षक पुस्तिका के माध्यम से प्रस्तुत की, जिसका विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी समाजसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रेरणा दी।
इलाहाबाद से आए पदाधिकारियों का क्लब सदस्यों ने अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर इंटरनेशनल प्रेसिडेंट लायन ए.पी. सिंह द्वारा भेजे गए इंटरनेशनल पिन एवं सर्टिफिकेट से एमजेएफ लायन बृजेश जायसवाल को सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्व अध्यक्ष लायन मुकुल श्रीवास्तव, लायन संजय अमिस्ट, लायन संजय सक्सेना एवं वर्तमान अध्यक्ष लायन रोबिन श्रीवास्तव को भी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट सर्टिफिकेट एवं पिन प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में लायंस क्लब रेणुकूट को “आइकॉन लायन” की उपाधि से नवाजा गया, जबकि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान लायन मुकुल श्रीवास्तव को प्रदान किया गया। इसके अलावा क्लब के उन वरिष्ठ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने 10, 20 और 40 वर्षों तक सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
आगामी सत्र 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। इसमें एमजेएफ लायन गोपाल सिंह को अध्यक्ष, लायन रुपेश कुमार सिंह को सचिव तथा लायन नवीन जोशी को कोषाध्यक्ष नामित किया गया। सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पिन एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया, जिसका उपस्थित सदस्यों ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन मास्टर ऑफ सेरेमनी के रूप में लायन संजय सक्सेना एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेशु सक्सेना ने प्रभावशाली ढंग से किया। उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए उन्हें “टोकन ऑफ लव” देकर सम्मानित किया गया। साथ ही क्लब के नए सदस्यों का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया।
समारोह में क्लब के सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। पूरे आयोजन ने एकता, सेवा भावना और संगठन की मजबूती का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!