सोनभद्र को मिला नया नेतृत्व: चर्चित गौड़ ने 41वें जिलाधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार

0
IMG-20260426-WA0025

*भूमि विवाद निस्तारण, कानून-व्यवस्था और विकास योजनाओं को प्राथमिकता देने का दिया भरोसा*

(जी.के. मदान/आदित्य सोनी)

सोनभद्र। जनपद को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने आज जिला कोषागार के डबल लॉक में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली।


कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी श्री गौड़ ने स्पष्ट किया कि जनपद में भूमि विवाद से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और विकासपरक योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
श्री गौड़ इससे पूर्व उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने आगरा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष तथा फिरोजाबाद में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वित्त)

/राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव, ओएसडी जिलाधिकारी राम आधार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!