शिव नारायण के आवास पर कवि-गोष्ठी संपन्न।

0
IMG-20231001-WA0015

(आदित्य सोनी)

सोनभद्र। ‘राष्ट्रीय संचेतना समिति’ के तत्वावधान में कविगोष्ठी का आयोजन नगर स्थित उनके आवास पर रविवार को पारसनाथ मिश्र की अध्यक्षता व संचालक अशोक तिवारी के सानिध्य मे संपन्न हुई। उक्त गोष्ठी मे रामनाथ शिवेंद्र, जगदीश पंथी, सुशील राही, ईश्वर विरागी, सुधाकर स्वदेश प्रेम, अमरनाथ अजेय, प्रद्युम्न कुमार तिवारी, धर्मेंश चौहान, दयानंद दयालु, अनुपम वाणी, दिवाकर मेघ, राकेश शरण मिश्र, अब्दुल हई, शिव नारायण शिव, दीपक केसरवानी आदि कवियों ने श्रृंगार, ओज, वीर रस, हास्य, करुण रस की कविता, गीत, गजल, छंद, मुक्तक सुनाकर वाह वाही लूटी। शिव नारायण शिव को संस्था की तरफ से अंगवस्त्रम व अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। दोपहर से शुरू होकर आयोजन देर शाम तक चलता रहा। इस अवसर पर शमशाम, शैलेन्द्र वर्मा, ज्योति व बजरंग जायसवाल अर्पित वर्मा आदि देर शाम तक जमे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!