मूल संघ की राजकीय इण्टर कॉलेज पिपरी सोनभद्र की शाखा इकाई का गठन

0
IMG-20240430-WA0022

(आदित्य सोनी)

 पिपरी (सोनभद्र)। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ की शाखा- राजकीय इण्टर कालेज पिपरी सोनभद्र की कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्वसम्मति से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 अप्रैल 2024, रविवार को विद्यालय के सभागार में प्रधानाचार्य अनिल राम की अध्यक्षता में शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ। इसमें शैक्षिक सत्र: 2024-25 हेतु लगातार तीसरी बार अध्यक्ष कुलदीप सिंह यादव, लगातार दूसरी बार अरविन्द कुमार यादव मन्त्री और डॉ. मृदुल कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
          कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश्वर मिश्र एवं बच्चे लाल यादव, उपाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह एवं उमेश चन्द्र, आय-व्यय निरीक्षक राजेश कुमार यादव, संगठन मन्त्री सुवाष कुमार एवं आदित्य कुमार मौर्य, सांस्कृतिक मन्त्री पूजा मौर्य एवं संगीत कुमार त्रिपाठी, संयुक्त मन्त्री कौशलेश कुमार दिवाकर एवं कौशलेन्द्र सिंह, विधि मन्त्री जय गोविन्द और संरक्षक अनिल राम निर्वाचित हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने किया।
प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाऍं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आप सबके नेतृत्व में मूल संघ और सशक्त होकर उभरेगा। इस अवसर पर विन्ध्याचल मण्डल के मण्डलीय प्रचार मन्त्री विकास जी और सोनभद्र की जिला उपाध्यक्ष प्रमिला श्रीवास्तव समेत अन्य संघनिष्ठ शिक्षक साथी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!