धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
धनबाद। दिन बुधवार 02 अप्रैल 2025 को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय, धनबाद में बुधवार को एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में धनबाद मंडल द्वारा प्राप्त उपलब्धियों और किए गए प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने मार्च माह सहित पूरे वित्तीय वर्ष अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के दौरान रेलवे के कार्यों, विकास योजनाओं, राजस्व प्राप्ति, संरक्षा उपायों और यात्री सुविधाओं में हुए सुधारों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही, रेलवे संचालन में हुई प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

इस सम्मेलन में धनबाद मंडल के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पत्रकारों ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न किए, जिनका मंडल रेल प्रबंधक ने विस्तार से उत्तर दिया।
रेलवे प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि धनबाद मंडल में यात्री सुविधाओं के विस्तार, संरक्षा और रेल सेवा सुधार के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।
