थाना पिपरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता 2153.52 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
पिपरी (सोनभद्र)। दिन रविवार 20 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ व संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान के तहत पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर हाईटेक तिराहा के पास कंटेनर ट्रक से 240 पेटी में भरी 3644 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 2153.52 लीटर, अनुमानित कीमत ₹14.4 लाख), ₹50,000 नगद व 2 एंड्रॉइड मोबाइल सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उक्त शराब कंटेनर के अंदर अलग से पार्टीशन करके पंजाब से पटना ले जाया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त रामदयाल पुत्र सदराम, निवासी बाड़मेर, राजस्थान, राजू राम पुत्र वरसींगा राम, निवासी बाड़मेर, राजस्थान
वांछित अभियुक्त, कान्ति भाई पुत्र उदेसीन जाला, निवासी खेड़ा, गुजरात, दिनेश उर्फ अरविंद पुत्र पेमाराम, निवासी बाड़मेर, राजस्थान बरामद शराब में मैकडावल, इम्पीरियल ब्लू व ब्लैक जैसे ब्रांड शामिल हैं।
कंटेनर ट्रक (कीमत ₹3.5 लाख) भी जब्त कर लिया गया है। पंजीकृत मुकदमा:
मु.अ.सं. 150/2025
धारा 318(4) BNS, 60/63/72 एक्साइज एक्ट
थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, पुलिस टीम मे
प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय उ.नि. राजेश चौबे (चौकी प्रभारी रेनुकूट)

हे.का. महेश सरोज, हे.का. मनीष सिंह, का. अजीत कुमार, का. रामबाबू सोनकर
अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया। पुलिस की यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
