इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी द्वारा वृक्षारोपण (वृक्षारोपण का दो दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न)
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
गाजियाबाद। दिन सोमवार 21 जुलाई 2025 को क्रॉसिंग रिपब्लिक ग्रीन बेल्ट परिसर में इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी आफ इंडिया के गाजियाबाद चैप्टर द्वारा शनिवार एवं रविवार को दो दिवसीय वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
संस्था के केंद्रीय पदाधिकारियों डॉ. योगेन्द्र नारायण आईएएस (सेवानिवृत्त), डॉ. जे.पी. शर्मा आईएएस (सेवानिवृत्त), डॉ. के.सी. शर्मा, एवं डॉ. आर.के. भटनागर, आईएएस (सेवानिवृत्त) के निर्देशन में उक्त कार्यक्रम की पहल की गई जिसमें गाजियाबाद चैप्टर के डॉ अशोक कुमार शर्मा, के एन ठाकुर, डॉ यू के गुप्ता, शालिनी यादव, डॉ. मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. मोनिका शर्मा, तरुण शर्मा, डॉ विकास शर्मा, उमेश जैन, उज्जवल कुमार, अश्विनी कुमार, गणेश, जे एस यादव आदि सदस्यों ने बड़े जोश व उत्साह के साथ नीम, पीपल, अमलताश, पिलखनी, शीशम, सागौन, गुलमोहर, जामुन एवं शहतूत का वृक्षारोपण कर अभियान को सफल बनाया। चैप्टर के प्रेसिडेंट डॉक्टर अशोक कुमार शर्मा एवं सक्रिय सदस्या शालिनी यादव के विशेष प्रयास से जंगली घास एवं झाड़ियों की कटाई कर परिसर की सफाई की गई, तत्पश्चात सदस्यों द्वारा गड्ढे खोदे गए और कंपोस्ट खाद के साथ विभिन्न पौधे लगाए गए।

उक्त वृक्षारोपण अभियान में सीआईपीएल, क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद के सी.ई.ओ. सुमित अग्रवाल द्वारा मिले पूर्ण सहयोग के लिए चैप्टर के पदाधिकारियों ने आभार जताया। रोशन, अनिल अग्रवाल, कल्याण आदि का भी वृक्षारोपण अभियान में सराहनीय योगदान रहा।
