थाना पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता–08 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया
(आदित्य सोनी)
पिपरी (सोनभद्र)। दिन शनिवार 26 जुलाई 2025 को
जनपद सोनभद्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत थाना पिपरी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुल 08 वांछित अभियुक्तों को धारा 170/126/135 BNSS के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी रेनुकूट राजेश जी चौबे व उनकी टीम द्वारा अथक प्रयास कर सभी अभियुक्तों को पकड़ा गया। यह कार्रवाई न सिर्फ पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है, बल्कि पिपरी क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विवरण:
1. नंदे पुत्र पन्ने लाल, उम्र लगभग 40 वर्ष
2. उपेन्द्र कुमार पुत्र नंदे, उम्र लगभग 20 वर्ष
3. कविता पुत्री नंदे, उम्र लगभग 19 वर्ष
4. संजय कुमार पुत्र नंदे, उम्र लगभग 35 वर्ष
5. रविचंद पुत्र पन्ने लाल, उम्र लगभग 35 वर्ष
6. बसंती देवी पत्नी रविचंद, उम्र लगभग 42 वर्ष
7. नीरज कुमार पुत्र रविचंद, उम्र लगभग 24 वर्ष
— उपरोक्त सभी अभियुक्त धरिकार मोहल्ला, रायमंड शॉप के पीछे, रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र के निवासी हैं।
8. सूरज उरांव पुत्र सुरेश उरांव, उम्र लगभग 19 वर्ष
— निवासी: पदमिनी होटल के पीछे, रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना पिपरी
उपनिरीक्षक राजेश जी चौबे, चौकी प्रभारी रेनुकूट
कांस्टेबल प्रदीप कुमार, चौकी रेनुकूट
कांस्टेबल अजीत कुमार, चौकी रेनुकूट
महिला कांस्टेबल साक्षी त्रिपाठी, थाना पिपरी
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी और अपराधियों में कानून का भय उत्पन्न होगा। थाना पिपरी पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
