राजकीय शिक्षक संघ ने की ऑफलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की मांग

0
IMG-20250805-WA0026

*प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को सौंपा ज्ञापन*

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

लखनऊ। दिन मंगलवार 05 अगस्त 2025 को

राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (मूल संघ) ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि विभागीय 4% कोटे के अंतर्गत शिक्षकों के ऑफलाइन स्थानांतरण की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू की जाए। इस संबंध में संघ के प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ने माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

संघ के अनुसार, स्थानांतरण नीति 2025 के बिंदु-15 में इस प्रक्रिया का स्पष्ट उल्लेख है, और इसी आधार पर अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने प्रत्यावेदन निदेशालय में समय से जमा कराए हैं। बावजूद इसके, इन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है और वे फाइलों में ही दबे हुए हैं।

एडेड विद्यालयों के शिक्षकों के तबादले शुरू, राजकीय शिक्षकों में निराशा

संघ ने यह भी कहा कि एडेड माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का स्थानांतरण शुरू हो चुका है, जबकि राजकीय माध्यमिक शिक्षकों के मामले में उदासीनता बरती जा रही है। इससे शिक्षकों में भारी निराशा और आक्रोश का माहौल है।

कई ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाएं हैं जो स्वयं गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं या उनके परिजन अस्वस्थ हैं, फिर भी वे अपने गृह जनपद से 200 से 500 किलोमीटर दूर सेवाएं दे रहे हैं। यदि उन्हें निकट के जनपदों में तैनाती दी जाए, तो वे पारिवारिक तनाव से मुक्त होकर बेहतर ढंग से शिक्षण कार्य कर सकेंगे।

संघ की प्रमुख मांग:

राजकीय शिक्षक संघ (मूल संघ) ने मांग की है कि बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी ऑफलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ किया जाए, जिससे पात्र शिक्षकों को राहत मिल सके और विभागीय प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूर्ण हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!