इनर व्हील क्लब रेणुकूट ने स्तनपान दिवस मनाकर माताओं को किया जागरूक
(आदित्य सोनी)
रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन बुधवार 13 अगस्त 2025 को इनर व्हील क्लब रेणुकूट की ओर से हिंडालको अस्पताल में स्तनपान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीलम त्रिपाठी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीमती प्रेमलता ने किया। इस अवसर पर नवप्रसूता महिलाओं और उनके नवजात शिशुओं के साथ-साथ वहां उपस्थित गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार जैसे दलिया, साबूदाना, फल और बिस्कुट वितरित किए गए।

डॉ. प्रेमलता ने माताओं को संबोधित करते हुए बताया कि नवजात शिशु के लिए स्तनपान सबसे प्राकृतिक और उत्तम आहार है, जो शिशु को कई बीमारियों से बचाता है तथा उनके शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होता है।
उन्होंने माताओं को स्तनपान के महत्व और इसके फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर के नेतृत्व में आईसीयू में भर्ती मरीजों को भी पौष्टिक आहार प्रदान किया गया।
इस सेवा कार्य में क्लब अध्यक्षा उदिता बनर्जी, उपाध्यक्ष ममता अग्रवाल, सचिव ममता बंसल, कोषाध्यक्ष संध्या सिंह, एडिटर सारिका मावंडिया, आईएसओ डाली बंसल, को-ऑर्डिनेटर प्रमिला पोद्दार एवं सदस्य अर्चना उपाध्याय का विशेष योगदान रहा।