भव्य जागरण में गूंजे मां भगवती के भजन

0
IMG-20250930-WA0119

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पिपरी स्थित प्रसिद्ध संकट हरनी माता मंदिर प्रांगण में श्री हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा जागरण समिति द्वारा मां भगवती का भव्य जागरण आयोजित किया गया। यह आयोजन फायर स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रात्रि 9 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।

जागरण के दौरान श्रृंखलाबद्ध भक्ति गीतों और भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। मां के जयकारों और मधुर भजनों की गूंज से वातावरण आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत हो गया। भक्त भाव-विभोर होकर मां भगवती की आराधना में लीन रहे और मां की कृपा एवं आशीर्वाद की प्राप्ति करते रहे।

कार्यक्रम में पिपरी थाना अध्यक्ष सत्येंद्र राय पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।

इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के प्रधान पुजारी लल्लन झा, पुजारी बजरंग झा, श्री हनुमान मंदिर के सेवक अखिलेश चौरसिया, प्रमुख सदस्य विवेक सहनी, गोपाल चौधरी, (मृत्युंजय यादव), सुमित श्रीवास्तव, शिवम झा और मंटू चौरसिया का विशेष योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!