मां अनंत पद्मावती सेवा आश्रम में महानवमी पूजन, हवन और आरती से गूंजा परिसर

0
IMG-20251001-WA0044

(आदित्य सोनी)

पिपरी (सोनभद्र)। दिन बुधवार 01 अक्टूबर 2025 को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां अनंत पद्मावती सेवा आश्रम में महानवमी पूजन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। आश्रम परिसर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। आश्रम के संस्थापक पंडित वीर विक्रम नारायण पांडे जी ने वेद-मंत्रों की मधुर गूंज के बीच महानवमी पूजन एवं हवन सम्पन्न कराया।

इस अवसर पर गुरु माता नीलम पांडे एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन मौजूद रहे। माता की आरती के समय पूरा आश्रम “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया।

पूजन और हवन के पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करते समय भक्तों के चेहरों पर गहरी संतुष्टि और आत्मिक आनंद झलक रहा था। श्रद्धालुओं ने इसे माता की कृपा और आशीर्वाद बताया। नौ दिनों तक चले इस अनुष्ठान में प्रतिदिन भक्ति, साधना और आराधना का संगम देखने को मिला।

गुरु माता नीलम पांडे ने कहा कि “नवरात्रि आत्मशुद्धि, साधना और शक्ति साधन का पर्व है। मां दुर्गा की कृपा से हर कठिनाई दूर होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।”आश्रम परिवार और भक्तों के विशेष योगदान से सम्पन्न हुए इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संदेश प्रसारित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!