दुद्धी विधायक विजय सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
(जी.के. मदान/आदित्य सोनी)
दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से आठ बार विधायक रहे वरिष्ठ नेता विजय सिंह गोंड का गुरुवार 08 जनवरी 2026 को निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे और लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे।
उनके निधन की सूचना मिलते ही दुद्धी सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक जगत से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार 09 जनवरी 2026 को उनका अंतिम संस्कार दुद्धी स्थित कनहर घाट पर किया जाएगा। इससे पूर्व उनका पार्थिव शरीर डीसीएफ कॉलोनी स्थित गोंडवाना भवन में अंतिम दर्शन हेतु रखा जाएगा, जहां आमजन एवं समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।
विजय सिंह गोंड अपने लंबे राजनीतिक जीवन, जनसेवा और क्षेत्रीय विकास के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी एवं लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया है।
