संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

0
IMG-20260117-WA0012

(जी.के. मदान/आदित्य सोनी)

सोनभद्र। दिन शनिवार 17 जनवरी 2026 को जनपद सोनभद्र की समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तहसील घोरावल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सोनभद्र श्री बी० एन० सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना-पत्रों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनकी त्वरित कार्रवाई की जाए तथा शिकायतकर्ता को प्रकरण की प्रगति से समय-समय पर अवगत कराया जाए। इससे आमजन का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
संपूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान एक ही मंच पर सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!