थाना पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता एक महिला अभियुक्ता गिरफ्तार, 1.148 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद

0
IMG-20260117-WA0016

(आदित्य सोनी)

पिपरी (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

इसी क्रम में 17 जनवरी 2026 को लगभग सुबह 10:30 बजे, प्रभारी निरीक्षक थाना पिपरी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय सिंह मय पुलिस टीम रेलवे स्टेशन रेनुकूट के समीप संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर एक महिला को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 1.148 किलोग्राम नाजायज गांजा तथा गांजा बिक्री से प्राप्त ₹115/- नकद बरामद किया गया। बरामद सामग्री को कब्जे में लेते हुए महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान सुनीता देवी पुत्री शंखू धईकार, पत्नी छोटे धरिकार, निवासी चाचा कॉलोनी, वार्ड संख्या–03, रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 40 वर्ष, के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा की गई बरामदगी के आधार पर थाना पिपरी जनपद सोनभद्र पर मु0अ0सं0 11/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

बरामदगी का विवरण –

नाजायज गांजा – 1.148 किलोग्राम

बिक्री का नकद धन – ₹115/-

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

उ0नि0 संजय सिंह, चौकी प्रभारी रेनुकूट, थाना पिपरी

हे0का0 रामजीत यादव, चौकी रेनुकूट, थाना पिपरी

का0 सुनील यादव, थाना पिपरी

म0का0 अर्चना, थाना पिपरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!