ग्रासिम इण्डस्ट्रीज द्वारा महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीनों का वितरण

0
IMG-20260119-WA0015

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट (सोनभद्र)। ग्रासिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुकूट द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत अंगीकृत ग्रामसभाओं में ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने के उद्देश्य से निरंतर विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अंगीकृत ग्रामसभा कुवारी, विकास खण्ड म्योरपुर (सोनभद्र) में महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन इकाई प्रमुख श्री मनीष गर्ग एवं प्रमुख मानव संसाधन श्री राजीव दुबे के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 20 महिला प्रशिक्षुओं को निःशुल्क उपहार स्वरूप सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। इस अवसर पर प्रमुख मानव संसाधन श्री राजीव दुबे, प्रमुख कर्मचारी संबंध श्री राकेश कुमार सहित CSR विभाग की अधिकारी चांदनी निर्मल एवं अर्चना तिवारी उपस्थित रहीं।

संस्थान के CSR विभाग द्वारा संचालित इस जीविका कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को चार माह का सिलाई प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का संचालन कुशल सिलाई प्रशिक्षिका संध्या पांडेय द्वारा किया गया, जिसमें महिलाओं को सिलाई से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी दक्षता प्रदान की गई। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।

इस पहल से महिला प्रशिक्षुओं एवं उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली। सभी लाभार्थियों ने इस जनकल्याणकारी प्रयास के लिए ग्रासिम इण्डस्ट्रीज के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रधान श्री राम भगत यादव, सीता देवी यादव सहित अनेक स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके लिए संस्थान की ओर से सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!