एनटीपीसी-विंध्याचल में राजभाषा पखवाड़ा, 2023 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का किया गया आयोजन
(आदित्य सोनी)



सिंगरौली। एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना में दिनांक 29.09.2023 को परियोजना के उमंग भवन सभागार में राजभाषा पखवाड़ा, 2023 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजभाषा पखवाड़ा, 2023 के दौरान 14 सितंबर 2023 से 29 सितंबर, 2023 तक आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
समारोह के आरंभ कविता पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें उप महाप्रबंध (ईएमडी) सुमिता मोतियानी द्वारा हिंदी भाषा से संबन्धित अपनी स्वरचित कविता सुनाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही अन्य स्थान से पधारे कवि कपिल तिवारी नें अपने कविता पाठ से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। सभी प्रतिभागियों नें इस कविता पाठ का भरपूर आनंद उठाया।
तदोपरांत महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रबीर कुमार बिस्वास ने राजभाषा पखवाड़ा, 2023 के समापन एवं पुरस्कार वितरण के अवसर पर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) राजेश भारद्वाज, उपाध्यक्षा सुहासिनी संघ, सुभा भारद्वाज, परियोजना परिसर के सभी विद्यालयों के शिक्षकगण व छात्र-छात्राएँ एवं अन्य आमंत्रित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही राजभाषा पखवाड़ा, 2023 के दौरान स्कूली बच्चों, महिलाओं (गृहिणियों), सहयोगी एवं संविदा कर्मचारियों एवं एनटीपीसी कर्मचारियों हेतु आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का विस्तरित विवरण प्रस्तुत किया।
राजभाषा पखवाड़ा, 2023 समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान इसके पश्चात मुख्य अतिथि राजेश भारद्वाज ने अपने उद्बोधन के दौरान सभागार में उपस्थित सभी दर्शकों, विशेषकर स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के जितने भी विकसित देश हैं, उन्होने अपनी राष्ट्रभाषा का प्रयोग करके ही उच्च मुकाम हासिल किया है। श्री भारद्वाज ने कहा कि राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु एनटीपीसी-विंध्याचल प्रबंधन हमेशा ही प्रतिबद्ध रहा है। हमारी परियोजना के विभागों/अनुभागों में राजभाषा हिन्दी के माध्यम से अधिकाधिक कार्य हो, हम इसके लिए प्रयासरत हैं। उन्होनें आशा व पूर्ण व्यक्त किया कि एनटीपीसी-विंध्याचल का राजभाषा अनुभाग इसी प्रकार भविष्य मेँ भी इस दिशा में प्रयास जारी रखेगा और परियोजना को हिन्दी के अनुपालन के क्षेत्र में देश के उच्चतम प्रतिष्ठानों की सूची मे प्रथम स्थान तक पहुंचाने में सफल होगा। राजेश भारद्वाज ने राजभाषा अनुभाग को राजभाषा पखवाड़ा, 2023 के सफल आयोजन पर सभी को बधाई एवं शुभकामनायें दी।
समारोह के अंतिम चरण मे सभी वर्गों हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं अन्य आमंत्रित अतिथियों द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
राजभाषा पखवाड़ा, 2023 के समापन समारोह का सफल संचालन राजभाषा विभाग द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) राकेश अरोरा द्वारा बड़ी ही कुशलता के साथ किया गया।
