इजरायल के लिए आखिर कैसे ‘भस्मासुर’ बन गया हमास, नेतन्याहू से कहां हो गई गलती?
Israel Hamas War News: भले ही आज इजरायल ने हमास को खत्म करने की कसम खाई हो, मगर एक वक्त ऐसा भी था, जब हमास को ताकतवर बनाने के पीछे इसी का हाथ था. हालांकि, इजरायल ने परोक्ष रूप से तो ऐसा नहीं किया, मगर उसके कैलकुलेशन में गलती हो गई और इस तरह हमास ताकतवर बन गया. एक्सपर्ट्स की मानें तो बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ने फिलिस्तीनी राज्य के गठन को रोकने के एकमात्र उद्देश्य के साथ काम किया और यही चाहत उसके लिए आज जी का जंजाल बन चुकी है. इजरायल ने गाजा के लोगों को पैसे देकर और वर्क परमिट प्रदान करके बेहतर जीवन की एक झलक देकर शांति खरीदने की कोशिश की, ताकि उनका झुकाव फिलिस्तीन की ओर न हो.