हर घर संपर्क अभियान का शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन शनिवार 29 मार्च 2025 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित हर घर संपर्क अभियान के तहत आज शक्ति केंद्र मुर्धवा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का शुभारंभ भाजपा के यशस्वी जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न घरों का संपर्क किया और सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से भी संपर्क कर उनकी प्रतिक्रिया जानी। जिन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिला है, उनसे योजना के प्रभाव और सुविधा के बारे में बातचीत की गई।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई गई। अभियान के तहत सूचनापत्र (पत्रक) वितरित किए गए, जिसमें सरकार की प्रमुख योजनाओं और उनके लाभों का उल्लेख किया गया था।
इस मौके पर हरीराम शाह (छवि मंडल अध्यक्ष, रेणुकूट) सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर जनता को सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी और उनका समर्थन प्राप्त किया।
