रेणुकूट मंडल में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन शनिवार 29 मार्च 2025 भारतीय जनता पार्टी रेणुकूट मंडल में आज एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सोनभद्र भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं रेणुकूट मंडल के प्रभारी आदरणीय अनिल सिंह गौतम जी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक में हरीराम शाह उर्फ छवि (मंडल अध्यक्ष, रेणुकूट), पूर्व मंडल अध्यक्ष, गढ़ मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासद एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
भाजपा पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए सुझाव दिए।
बैठक का समापन भाजपा के सिद्धांतों और संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।
