व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका है-आर पी सिंह

0
IMG-20250329-WA0026

*फन ओलिम्पिक्स रेनुसागर में 2200 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग*

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

अनपरा (सोनभद्र)। दिन शनिवार 29 मार्च 2025 को हिंडालको रेनुसागर के तत्वावधान में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज के खेल मैदान आयोजित फन ओलिम्पिक्स रेनुसागर में कर्मचारीयों, संविदा कर्मियों एवं परिजनों के भाग लेने वाले 300 से अधिक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में कर्मचारीयों, संविदा कर्मियों एवं परिजनों के 2200 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह, दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इंदु सिंह, हेड एचआर शैलेश विक्रम सिंह संचालन विभाग के हेड मनीष जैन एवं मेंटिनेंस विभाग के हेड जगदीश पात्रा ने फन ओलिम्पिक्स रेनुसागर में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत सम्मान किया।

गौरतलब है कि आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज के खेल मैदान पर पहली बार बच्चो, महिलाओं, कर्मचारियों में काफी उत्साह उमंग जोश भरा जज्बा दिखा रेनुसागर के इतिहास में ऐतिहासिक रहा। फन ओलिम्पिक्स रेनुसागर में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चे, महिलाएं एवं कर्मचारियों ने बेलन थ्रो, पीछे की दौड़, 100 मीटर रेस, लम्बी कूद, शॉट पुट थ्रो, टेनिस बॉल थ्रो, तीन पैर की दौड़, होपिंग रेस, गुब्बारा विस्फोट खेल, जैबलिन थ्रो, क्रिकेट बाल थ्रो सहित स्पून एवं मार्बल रेस का आयोजन में बेहतर प्रदर्शन करते हुये 300 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित किया। कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल में जीतना या हारना बिल्कुल भी महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन खेल में भागीदारी से उत्पन्न होने वाली खुशी से समरसता की भावना का विकास होता है। खेल से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल भावना होती है और यही खेल भावना खिलाड़ियों को आगे बढ़ाती है।

खेल हमें जीवन की चुनौतियां से निपटना सीखाता है। इस असर पर दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इंदु सिंह, रीना जैन, कविता श्रीमाली, दीपक पांडेय, नवींद्र पाठक, संजय श्रीमाली, मनु अरोरा, कुमार हर्षवर्धन, अरविंद सिंह, सुबोध दवे, मनीष सिंह, मृदुल भारद्वाज, संदीप यावले, आशुतोष सिंह, फोनिक्स क्लब के सचिव सुधाकर अन्नामलाई, क्रीङा सचिव राजीव मिश्रा, के आर सन्तोष, रोहित सक्सेना, सदानन्द पांडेय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सीमा तूर एवं सलोनी पाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!