एनसीएल की ब्लॉक-बी परियोजना ने ग्राम एंगुरा में लगाया नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर
*100 से अधिक लोगों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण*
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
सिंगरौली। दिन शुक्रवार 28 मार्च 2025 को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की ब्लॉक-बी परियोजना द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत ग्राम एंगुरा में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में डॉ. सुरोजीत सेन शर्मा, ब्लॉक-बी परियोजना तथा डॉ. राजर्षी सरकार, केंद्रीय अस्पताल, सिंगरौली ने विभिन्न समस्याओं के आधार पर उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर के दौरान 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक (ब्लॉक-बी), के. डी. जैन एवं नोडल अधिकारी (सीएसआर) तथा परियोजना से अन्य अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा समय-समय पर सीएसआर के तहत ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। इस से पूर्व एनसीएल की ब्लॉक–बी परियोजना द्वारा सीएसआर के तहत ग्राम महदेइया, ग्राम पडरी एवं ग्राम नौढिया में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा चुका है।
