नगर में धूमधाम से मनाई गई ईद, ईद मिलन समारोह में उमड़ी भीड़

0
IMG-20250331-WA0025

(आदित्य सोनी)

रेणुकूट/पिपरी (सोनभद्र)। दिन सोमवार 31 मार्च 2025 को पिपरी नगर में ईद का पर्व बड़े हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। तुर्रा बाजार निवासी एवं पूर्व सभासद एडवोकेट आफताब अहमद के आवास पर विशेष रूप से ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

समारोह में शामिल लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और लज़ीज़ सेवई का आनंद लिया। इस मौके पर सभी ने अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। कार्यक्रम में रिजवान अहमद, एजाज अहमद, अकबर भाई, नवाज अहमद, डॉ. इमरान सहित पिपरी नगर के विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए।

आए हुए अतिथियों का स्वागत आफताब अहमद के पिता अबरार अहमद ने किया और सभी को ईद की शुभकामनाएँ देते हुए आभार व्यक्त किया। ईद मिलन समारोह ने नगर में सौहार्द और एकता का संदेश दिया, जिसे सभी ने सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!