संचारी रोग नियंत्रण अभियान की निकाली गई रैली
*बच्चों ने रैली में स्वच्छता अपनाओ रोग भगाओ नारा किया गुंजायमान*
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
म्योरपुर (सोनभद्र)। दिन बुधवार 02 अप्रैल 2025 को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का एक अप्रैल से जागरूकता रैली का आगाज हो चुका है जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत विभाग गांव के प्रत्येक कस्बे में लोगों में स्वच्छता अपनाने के प्रति अलख जगा रहे है। विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय करकोरी में विद्यालय के बच्चों ने संचारी रोग नियंत्रण बैनर तले रैली निकाली जहां स्वच्छता अपनाओ रोग भगाओ का नारा गुंजायमान करते हुए प्रत्येक कस्बे में भ्रमण किया। रैली में शामिल ब्लॉक मोबिलाईजेशन कोआर्डिनेटर
सोशल मोबिलाईजेशन नेटवर्क यूनिसेफ विशाल पाण्डेय ने बच्चों सहित लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि मौसम परिवर्तन हो रहा है रोग फैलने की आशंका रहती है स्वच्छता अपनाने से इससे बचा जा सकता है घरों के आसपास गड्ढों में पानी इकट्ठा होने से मच्छर उत्पन्न हो जाते है जिससे संचारी रोग सहित तरह तरह के रोग से लोग ग्रसित हो जाते हैं इससे बचना है तो सफाई का विशेष ध्यान देना है इसके लिए सरकार रोग नियंत्रण हेतु एक अप्रैल से विशेष अभियान चलाई है जहां गांव गांव रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने की अपील की जा रही है। इस दौरान प्रधानाध्यापक शारदा प्रसाद, सहायक अध्यापक संजीव कुमार तिवारी, शिक्षामित्र लालमन सिंह, रामनरेश, मंजुलता एसएमसी अध्यक्ष सरस्वती देवी मौजूद रही।
